Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

लगातार दूसरे दिन बाजार में हुई धनवर्षा, लोगों ने जमकर खरीदे मिट्टी के दीए व पटाखें

लगातार दूसरे दिन बाजार में हुई धनवर्षा, लोगों ने जमकर खरीदे मिट्टी के दीए व पटाखें

- सुबह से देर शाम तक खरीददारी के लिए उमड़े रहे ग्राहक

- अच्छी बिक्री होने से व्यवसायियों की रही बल्ले-बल्ले

लगातार दूसरे दिन बाजार में हुई धनवर्षा, लोगों ने जमकर खरीदे मिट्टी के दीए व पटाखें

केटी न्यूज/ बक्सर

दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर खरीददारी हुई। यह लगातार दूसरा दिन था जब बाजार खरीददारों से गुलजार रहा। इससे पहले शनिवार को भी धनतेरस के मौके पर करोड़ो का कारोबार हुआ था। लगातार दूसरे दिन बाजार में धनवर्षा होने से व्यवसायी काफी खुश नजर आ रहे थे तथा पूरे दिन उन्हें चैन की सांस तक नहीं मिली। बावजूद अच्छी बिक्री होने से उनके चेहरों पर खुशी था। बता दें कि पिछले दो सालों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पर्व त्योहारों में पाबंदी के कारण वैसी चमक नहीं रहती थी। लेकिन इस बार बंदिशे खत्म होने के बाद व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। बक्सर तथा डुमरांव जैसे शहरी क्षेत्रों में पूरे दिन लोग बाजार में जरूरी सामानों की खरीददारी करते रहे। सबसे अधिक भीड़ पटाखा, फल, मिठाई तथा इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रही। इसके अलावे मिट्टी के बर्तन, दीए, घरौंदा, कपड़े आदि सामान की दुकानों पर भी देर रात तक भीड़ रही। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी दीपावली की पूर्व संध्या पर जमकर बिक्री हुई है। एक अनुमान के मुताबिक दूसरे दिन भी जिले में करोड़ो के कारोबार हुए है। दीपावली पर बाजार की रौनक बता रही थी कि लोगों के मन में इस बार कोरोना और डेंगू की त्रासदी के जगह प्रमुख त्योहार दीपावली का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। पूर्व संध्या पर ही यह उल्लास चरम पर देखा गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।