Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

आजमगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, महिला की मौत, 22 श्रद्धालु घायल

मऊ। जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी के पास बीती रात एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।

आजमगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, महिला की मौत, 22 श्रद्धालु घायल

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी के पास बीती रात एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 22 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मऊ के अमारी गांव के 24 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के गोविंद साहब मेले से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। जब उनकी पिकअप कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी के पास पहुंची, तो एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली आजमगढ़ की ओर जा रही थी। तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप सवार एक महिला, बचिया देवी (जो अमारी, मऊ की निवासी थीं) की मौत हो गई। वहीं, 22 श्रद्धालु घायल हो गए। 

घटना के बाद कंधरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और सीओ सिटी गौरव शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल लिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है और 22 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।