केटी न्यूज़/ मऊ
मऊ । हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत पर मऊ जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जश्न का माहौल छाया रहा। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लोगों को अनोखे अंदाज में जलेबी बांटकर खुशी का इजहार किया।
मंगलवार देर रात जनपद कार्यालय पर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का आनंद लिया। पटाखों की गूंज और मिठाई वितरण के साथ जगह-जगह उत्सव का माहौल दिखा।
भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा-प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार सरकार बन रही है, जो देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है, और देश के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी। यह जीत भारत के जनता की जीत है, कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति धराशाई हो गई है। कांग्रेसी नेताओं के विध्वंसकारी राजनीति को जनता ने नकार कर राष्ट्रवादी सरकार को पुनः मौका दिया है।
इस अवसर पर मनोज राय शकुंतला चौहान मुन्ना दूबे विजय राजभर रमेश राय संजय पांडेय संजीव जयसवाल कृष्ण कांत राय रामप्रवेश राजभर राहुल उपाध्याय धर्मेंद्र राय राकेश तिवारी प्रतीक जयसवाल संतोष वर्मा ज्योति सिंह प्रितूलता पांडेय दीपू चौरसिया राजीव सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।