राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पर पहुंचा रतन टाटा का पार्थिव शरीर

रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर देशभर के लोगों में शोक व्याप्त है।रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।टाटा को याद कर बड़ी हस्तियां भावुक हो रही हैं।उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से NCPA में रखा गया।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पर पहुंचा रतन टाटा का पार्थिव शरीर
Ratan Tata

केटी न्यूज़/दिल्ली

रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर देशभर के लोगों में शोक व्याप्त है।रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।टाटा को याद कर बड़ी हस्तियां भावुक हो रही हैं।उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से  NCPA में रखा गया।रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पर पहुंच चुका है।शाम चार बजे से वर्ली श्मसान घाट में उनका अंतिम संस्कार शुरू हो गया।पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पहुंचे।रतन टाटा के निधन के बाद उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें पहले ही पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने इस विषय पर प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के लिए केंद्र से अनुरोध करेगी।दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरी दुनिया की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। महाराष्ट्र-झारखंड जैसे राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया।