Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुनछपरा गांव में बुधवार की शाम एक युवक की धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया।  स्थानीय थाना क्षेत्र के मुनछपरा गांव में बुधवार की शाम एक युवक की धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और आरोपी गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुनछपरा निवासी बलिराम पांडेय (25) पुत्र स्व. राम सिंहासन पांडेय कुंए के पास बैठे थे, तभी गांव के कमलेश गोंड़ से किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कमलेश ने बलिराम को खींचकर अपने घर ले जाकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। मृतक की मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छः भाइयों में सबसे छोटा था और अपने भाई प्रेम कुमार और मां पुष्पा देवी के साथ घर पर रहता था।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं।

प्राइवेट नौकरी के लिए बाहर जाने वाला था युवक

मृतक की मां पुष्पा पांडेय ने बताया कि बलिराम अगले दिन चंडीगढ़ प्राइवेट नौकरी के लिए जाने वाला था। बड़े भाई ने उसकी नौकरी की बात तय की थी, और बलिराम ने पड़ोसी से स्टेशन तक छोड़ने की भी बात की थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।