Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है-सिमी ग्रेवाल

रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर देशभर के लोगों में शोक व्याप्त है।टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का उम्र संबंधी समस्याओं के चलते 86 साल की उम्र में निधन हो गया।बिजनेस टाइकून की मौत की खबर सुनकर एक्ट्रेस और उनकी करीबी दोस्ट सिमी ग्रेवाल गमगीन हो गईं।

उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है-सिमी ग्रेवाल

केटी न्यूज़/दिल्ली

रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर देशभर के लोगों में शोक व्याप्त है।टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का उम्र संबंधी समस्याओं के चलते 86 साल की उम्र में निधन हो गया।बिजनेस टाइकून की मौत की खबर सुनकर एक्ट्रेस और उनकी करीबी दोस्ट सिमी ग्रेवाल गमगीन हो गईं।सिमी और रतन टाटा बहुत करीबी दोस्त थे और दोनों के बीच गहरा रिश्ता भी रहा। 

उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है-सिमी ग्रेवाल

रतन टाटा की मौत पर सिमी ने सोशल मीडिया पर अपने सबसे अच्छे दोस्त के निधन पर एक इमोशनल नोट शेयर किया।सिमी ने अपने एक्स अकाउंट से अपनी और रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर 2012 में ली गई थी, जब टाटा ग्रुप के दिवंगत चेयरमैन उनके टॉक शो में आए थे। उन्होंने लिखा, 'वे कहते हैं कि तुम चले गए... तुम्हारा जाना बहुत बड़ा नुकसान और इसे सहना बहुत मुश्किल है... अलविदा मेरे दोस्त...रतन टाटा।' इस पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है और सिमी को हौसला रखने के लिए कह रहे हैं।

उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है-सिमी ग्रेवाल

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल एक समय एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों की लव लाइफ की चर्चा मीडिया में भी हुई थी। एक इंटरव्यू में सिमी ने कहा कि रतन टाटा एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उनका रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ पाया। टीओआई को दिए इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा को लेकर कहा था, 'उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है। वह परफेक्ट हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वह एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा।'सिमी ग्रेवाल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल भी किया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा जोरों पर रही थीं।

उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है-सिमी ग्रेवाल

रतन टाटा ने अपने कार्यकाल के दौरान टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा को 21 साल की उम्र में टाटा समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जो ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार वाला एक समूह था और उन्होंने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।