Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

'कुंवारी बेगम' को मिली अंतरिम जमानत, इस मामलें में हुई थी गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की रहने वाली एक लड़की यूट्यूब पर बच्चों के यौन शोषण करने की तरीके बताने को लेकर चर्चा में है।

'कुंवारी बेगम' को मिली अंतरिम जमानत, इस मामलें में हुई थी गिरफ्तारी
Shikha

केटी न्यूज़/गाजियाबाद

आजकल के नौजवान इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मशहूर होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रहने वाली लड़की शिखा मैत्रेय ने ऐसी हरकत कर दी कि लोग भड़क गए।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की रहने वाली एक लड़की यूट्यूब पर बच्चों के यौन शोषण करने की तरीके बताने को लेकर चर्चा में है।मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब उसे अंतरिम जमानत मिल चुकी है।

'कुंवारी बेगम' को मिली अंतरिम जमानत, इस मामलें में हुई थी गिरफ्तारी

लड़की पर आरोप है कि वह वीडियो के माध्यम से चाइल्ड अब्यूज के लिए लोगों को उकसा रही थी और बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार को बढ़ावा दे रही थी। यूट्यूब पर 'कुंवारी बेगम' के नाम से चैनल है।जिसपर उसने कई वीडियो अपलोड कर रखे हैं। जिसमें वह दर्शकों को बच्चों के यौन उत्पीड़न के बारे में टिप्स दे रही थी।उन्होंने कहा कि इस महिला के खिलाफ कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की गई शिकायत के आधार पर अंजाम दी गई है।

'कुंवारी बेगम' को मिली अंतरिम जमानत, इस मामलें में हुई थी गिरफ्तारी

23 वर्षीय शिखा गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी इलाके में रहती है।वह एनआईएफटी दिल्ली से पासआउट है।शिखा पहले बेंगलुरू में जॉब भी कर चुकी है,लेकिन पिछले दो साल से वह यूट्यूब पर कुंवारी बेगम के नाम से चैनल चला रही थी।जिस पर वह आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर रही थी।मामला सामने आने के बाद लड़की ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि उसके चैनल के वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।

'कुंवारी बेगम' को मिली अंतरिम जमानत, इस मामलें में हुई थी गिरफ्तारी

कौशांबी थाने में एक सोशल वर्कर ने तहरीर दी थी, जिसका संज्ञान लेते हुए उचित धाराओं में केस दर्ज किया गया था।शिखा ने अपने यूट्यूब चैनल पर लोगों को बच्चों के यौन उत्पीड़न के लिए उकसाया था।जिसके बाद बवाल मच गया।यूट्यबर शिखा मैत्रेय लाइव गेम स्ट्रीमिंग करती है।लड़की के पास से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।