Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

इस शख्स ने 'पीएम मोदी' के लिए तैयार किया खास गिफ़्ट

जम्मू के एक शख्स ने नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए एक अनोखा गिफ्ट तैयार किया है।

इस शख्स ने 'पीएम मोदी' के लिए तैयार किया खास गिफ़्ट
Silver Lotus

केटी न्यूज़/दिल्ली

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हो चुका है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। आज ही उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रीयों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस बीच एक खास  खबर सामने आई है कि जम्मू के एक शख्स ने नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए एक अनोखा गिफ्ट तैयार किया है।  

इस शख्स ने 'पीएम मोदी' के लिए तैयार किया खास गिफ़्ट

जम्मू के बाहरी इलाके के मुथी गांव के निवासी रिंकू चौहान ने बताया, नरेंद्र मोदी को अनोखा गिफ्ट देने का विचार उनके मन में तब आया, जब भाजपा सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने का अपना वादा पूरा किया और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया।इसके अलावा उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जम्मू-कश्मीर में पथराव खत्म हो गया। कश्मीर में शांति बहाल करने में मदद मिली।भाजपा से जुड़े जम्मू के एक जौहरी ने पीएम मोदी को गिफ्ट करने के लिए शुद्ध चांदी से पार्टी का प्रतीक 'कमल' तैयार किया है। इसका वजन 3 किलो है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए इस गिफ्ट को तैयार करने में मुझे 15 से 20 दिन लगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रवक्ता रिंकू चौहान ने बताया कि मैंने खुद कमल के फूल को चांदी से तैयार किया है। मैं उन्हें इसे भेंट करने का इंतजार कर रहा हूं। 

इस शख्स ने 'पीएम मोदी' के लिए तैयार किया खास गिफ़्ट

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ एक स्वतंत्र उम्मीदवार अपनी पत्नी का समर्थन करने के लिए उन्हें 2018 में पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। हालांकि, कुछ ही हफ्तों में उनका निष्कासन रद्द कर दिया गया था।उपहार को प्रदर्शित करते हुए चौहान ने कहा, मैंने अपने सारे अनुभव का इसमें इस्तेमाल किया है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री को यह उपहार पसंद आएगा। वह मेरे लिए भगवान की तरह हैं।उनकी पत्नी अंजलि चौहान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें यह उपहार सौंपने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।