Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू

आर्थिक अभाव और शैक्षणिक संसाधनों की कमी अब सरकारी विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की पहल पर बक्सर में निःशुल्क संध्याकालीन शैक्षणिक कार्यक्रम ‘संकल्प संध्या’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। एमपी हाई स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह ने किया।

अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू

__ एमपी हाई स्कूल में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने किया शुभारंभ, 9वीं से 12वीं तक के कमजोर व आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के साथ एआई की भी होगी पढ़ाई

केटी न्यूज/बक्सर। 

आर्थिक अभाव और शैक्षणिक संसाधनों की कमी अब सरकारी विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की पहल पर बक्सर में निःशुल्क संध्याकालीन शैक्षणिक कार्यक्रम ‘संकल्प संध्या’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। एमपी हाई स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें इस विशेष पहल का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत शुरू की गई यह योजना 17 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक संचालित होगी। इसके अंतर्गत प्रतिदिन शाम पांच बजे से 7:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। सरकारी विद्यालयों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक पढ़ने वाले कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा एवं विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कमजोरियों को दूर करना, गृहकार्य में मदद करना और आगामी परीक्षाओं के लिए उन्हें बेहतर तरीके से तैयार करना है।

अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू

__अंग्रेजी, गणित के साथ एआई की भी मिलेगी शिक्षा

‘संकल्प संध्या’ के तहत अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर साइंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई पर विशेष जोर रहेगा। शिक्षण को प्रभावी और रोचक बनाने के लिए विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल संसाधनों और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ आधुनिक तकनीक की जानकारी भी मिलेगी।

अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू

__सेवानिवृत्त अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक भी बनेंगे गुरु

‘सुपर 30’ की तर्ज पर जनभागीदारी आधारित इस अभियान में सरकारी शिक्षकों के अलावा समाज के शिक्षित और अनुभवी नागरिक भी स्वैच्छिक रूप से अध्यापन कर सकेंगे। 70 वर्ष से कम आयु के इच्छुक सेवानिवृत्त पदाधिकारी बिना किसी मानदेय के अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इसके लिए विद्यांजलि ऐप पर पंजीकरण अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन कर अस्थायी अनुमति प्राप्त करनी होगी। कार्यक्रम में अध्यापन करने वाले सरकारी शिक्षकों को विभागीय प्रावधान के अनुसार प्रत्येक तीन दिन के शिक्षण कार्य पर एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा। वहीं, कार्यक्रम की नियमित निगरानी के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) तथा संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रधानाध्यापकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें नियमित रूप से इन कक्षाओं में भेजने की अपील की है। साथ ही समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से भी इस अभियान में योगदान देने का आह्वान किया गया है। प्रशासन का मानना है कि सामूहिक प्रयास और बेहतर मार्गदर्शन से बक्सर के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा।

अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।