चक्रवात अर्नब का असर: 24 घंटे से हो रही है झमाझम बारिश, कई इलाके जलमग्न, मौसम हुआ नरम

बक्सर जिले में बुधवार से ही मौसम का रूख बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में आए च्रकवात अर्नब का असर जिले में साफ दिखाई पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर बाद से ही आसमान बादलों से घिर गया है तथा हवा के साथ रूक-रूककर झमाझम बारिश हो रही है।

चक्रवात अर्नब का असर: 24 घंटे से हो रही है झमाझम बारिश, कई इलाके जलमग्न, मौसम हुआ नरम

-- सब्जी फसलों को पहुंचा है नुकसान, धान के लिए बारिश को बताया जा रहा है फायदेमंद, सड़कों पर कीचड़ व जलभराव से आवागमन में हो रही है परेशानी 

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले में बुधवार से ही मौसम का रूख बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में आए च्रकवात अर्नब का असर जिले में साफ दिखाई पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर बाद से ही आसमान बादलों से घिर गया है तथा हवा के साथ रूक-रूककर झमाझम बारिश हो रही है। गुरूवार को भी पूरे दिन बारिश होते रही। जिस कारण तापमान में गिरावट आई है तथा लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। बता दें कि इसके पहले लोग उमसभरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव व कीचड़ के कारण उत्पन्न हो गया है।

जिस कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है। बक्सर व डुमरांव के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी पिछले 24 घंटे से अधिक समय से रूक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश को धान की फसल के लिए फायदेमंद जबकि सब्जी की फसल के लिए नुकसानदेह बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि 24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश से टमाटर, बैंगन, मिर्च, गोभी आदि सब्जियों के बिचड़े के नष्ट होने का खतरा बन गया है। बता दें के जिले के कई इलाकों में किसान सब्जियों की आगत खेती करते है। इसके तहत किसान बड़ी मात्रा में सब्जियों के बिचड़े डाले है, जो लगातार हो रही बारिश से खराब हो सकते है।