आशा-एएनएम दिवस पर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, नेत्रदान के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश
मंगलवार को चौगाईं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आशा-एएनएम दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

__ आशा-एएनएम दिवस पर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, नेत्रदान के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश
केटी न्यूज/चौगाईं।
मंगलवार को चौगाईं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आशा-एएनएम दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।बैठक में नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, एचपीवी टीकाकरण, एम-आशा एप पर आंकड़ों के अद्यतन, आभा पहचान-पत्र बनाने सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा हुई।

इसके अलावा मातृ मृत्यु समीक्षा, शिशु मृत्यु समीक्षा, गैर-संचारी रोग नियंत्रण, क्षय रोग की जांच, परिवार नियोजन संबंधी सामग्री एवं दवाओं की उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक के दौरान राज्य में चल रहे नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने वार्ड एवं गांवों में ग्रामीणों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करें तथा लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर जरूरतमंद लोगों की दृष्टि लौटाने में समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मितेंद्र कुमार, नेत्र चिकित्सक डॉ. आमिर प्रवेज, नेत्र सहायक गौतम कुमार, जिला संयोजक संदीप कुमार सहित आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम मौजूद रहीं।

