डुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का हुआ शुभारंभ, मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं
स्थानीय शहर के साफाखाना रोड में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्लिनिक के शुभारंभ के साथ ही डुमरांव और आसपास के लोगों को अब न्यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्लिनिक में कोलकाता से प्रशिक्षित अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शशि शेखर जायसवाल अपनी सेवाएं देंगे।

-- साफाखाना रोड पर खुला न्यूरोकेयर सेंटर, विशेषज्ञ डॉ. शशि शेखर देंगे परामर्श
केटी न्यूज/डुमरांव
स्थानीय शहर के साफाखाना रोड में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्लिनिक के शुभारंभ के साथ ही डुमरांव और आसपास के लोगों को अब न्यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्लिनिक में कोलकाता से प्रशिक्षित अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शशि शेखर जायसवाल अपनी सेवाएं देंगे। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ की कमी महसूस की जा रही थी। अब इस क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्लिनिक में लकवा, सिरदर्द, माइग्रेन, मिर्गी, नस से जुड़ी बीमारियां, भूलने की समस्या, हाथ-पैर कांपना जैसी जटिल बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों में देर से चलने या विकास में देरी जैसी समस्याओं का भी समुचित परामर्श और उपचार उपलब्ध होगा। डॉ. जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में तनाव, अनियमित जीवनशैली और खानपान के कारण न्यूरोलॉजिकल समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय पर सही जांच और इलाज बेहद जरूरी है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या को नजरअंदाज न करें और शुरुआती लक्षण दिखते ही चिकित्सकीय सलाह लें।

यहां पीठ व कमर दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बीपी), दमा और थायराइड जैसी सामान्य और गंभीर बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा। आधुनिक जांच और उपचार पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर समाजसेवी आलोक कुमार जायसवाल उर्फ बाबू साहब, सुधीर कुमार त्रिपाठी उर्फ पिकलू, राम उदार पांडेय, सुनील त्रिपाठी, हरिहर जायसवाल, अब्बास अली, अशोक सिंह, कृष्णा सिंह, राजकुमार, सविता देवी, उषा देवी, शीला देवी, सुनीता जायसवाल व शैली जायसवाल उपस्थित रही। इस दौरान उपस्थित लोगों ने क्लिनिक संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

