विजय मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर
आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच रविवार को पुराना भोजपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। एनएच-922 के समीप सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, करीब 100 ट्रैक्टरों का काफिला, घोड़ों की अगुवाई और गाजे-बाजे के साथ पूरा माहौल उत्सवी बन गया।

-- पुराना भोजपुर में भव्य आयोजन, एमएलसी उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
केटी न्यूज/डुमरांव
आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच रविवार को पुराना भोजपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। एनएच-922 के समीप सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, करीब 100 ट्रैक्टरों का काफिला, घोड़ों की अगुवाई और गाजे-बाजे के साथ पूरा माहौल उत्सवी बन गया।प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी उपचुनाव के सिलसिले में ही सड़क मार्ग से बक्सर जा रहे थे। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पुराना भोजपुर पहुंचा, विजय मिश्रा ने चांदी का शिवलिंग, अंगवस्त्र और फूलमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा और पूरे इलाके में भाजपा के पक्ष में नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम ने उपचुनाव से पहले संगठन की ताकत और एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया।इस मौके पर भाजपा नेता विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता बुनियादी ढांचे का विस्तार, किसानों को सशक्त बनाना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरें और एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विजय मिश्रा के नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित नेताओं की बदौलत ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एमएलसी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में विजय मिश्रा की सक्रियता और नेतृत्व की स्पष्ट छाप देखने को मिली, जिसने इसे एक प्रभावी राजनीतिक संदेश में बदल दिया।

