राज हाई स्कूल-बड़ाबाग पथ पर पलटी गिट्टी लदी ट्रक, पोल टूटा, विभाग ने जुर्माना लेकर छोड़ा
नगर के राज हाई स्कूल-बड़ा बाग पथ पर गिट्टी लदी एक ट्रक पलट गई। इस घटना में सड़क किनारे स्थित बिजली का एक पोल पूरी तरह से टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि कवर वाला वायर होने के चलते ट्रक करंट की चपेट में नहीं आई। ऐसा होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

-- ट्रक पर नहीं लगा था नंबर प्लेट, चार घंटे ठप थी संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति
केटी न्यूज/डुमरांव
नगर के राज हाई स्कूल-बड़ा बाग पथ पर गिट्टी लदी एक ट्रक पलट गई। इस घटना में सड़क किनारे स्थित बिजली का एक पोल पूरी तरह से टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि कवर वाला वायर होने के चलते ट्रक करंट की चपेट में नहीं आई। ऐसा होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।इस घटना के बाद संबंधित इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे बाद जब ट्रक पर लदी गिट्टी का हटा क्रेन के सहारे ट्रक को उठाया गया, इसके बाद नया पोल गाड़ आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि, इस संबंध में बिजली विभाग तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा ट्रक वाले पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे है।

बिजली विभाग के जेई इम्तियाज अंसारी ने बताया कि ट्रक वाले ने नया पोल तथा उसे गाड़ने भार उठाया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार राज हाई स्कूल से बड़ा बाग जाने वाले रास्ते पर एक ट्रक राज हाई स्कूल खेल मैदान के समीप सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान पोल भी टूट गया था, जिसे बाद में ट्रक मालिक ने अपने खर्चे से लगवाया। हालांकि, दुर्घटना ग्रस्त ट्रक के आगे व पीछे कही भी नंबर प्लेट नजर नहीं आ रहा था। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे है।

इस घटना ने एक तरफ डुमरांव में नो एंट्री की लगातार उड़ रही धज्जियां को प्रमाणित किया है तो दूसरी तरफ परिवहन मानकों से खिलवाड़ को भी। बता दें कि राज हाई स्कूल से बड़ा बाग जाने वाला मार्ग सुमित्रा कॉलेज मोड़के बाद कच्चा ही है, ऐसे मार्ग पर भारी वाहनों के परिचान होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जेई इम्तियाज अंसारी ने बताया कि ट्रक मालिक ने नया पोल लगाने का पूरा खर्चा दिया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं, इस संबंध में पुलिस-प्रशासन द्वारा भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी मिली है। जबकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।


