स्टेशन रोड में ट्रको के बेतरतीब पार्किंग व बेलगाम परिचाल का शिकार हुए स्कूटी सवार दंपति

डुमरांव के शहरी क्षेत्र में लागू नो एंट्री के कारण शहर के बाहरी सीमा में पूरे दिन बेतरतीब ढंग से बालू लदे ट्रक खड़े रहते है। वहीं, कई बार ट्रक चालकों में आगे खड़े होने की होड़ लगती है। इसी प्रयास में सोमवार को स्कूटी सवार एक दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि, जख्मियों की पहचान नहीं की जा सकी है।

स्टेशन रोड में ट्रको के बेतरतीब पार्किंग व बेलगाम परिचाल का शिकार हुए स्कूटी सवार दंपति

-- टेढ़की पुल के समीप हुआ हादसा, नहीं हो सकी पहचान

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के शहरी क्षेत्र में लागू नो एंट्री के कारण शहर के बाहरी सीमा में पूरे दिन बेतरतीब ढंग से बालू लदे ट्रक खड़े रहते है। वहीं, कई बार ट्रक चालकों में आगे खड़े होने की होड़ लगती है। इसी प्रयास में सोमवार को स्कूटी सवार एक दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि, जख्मियों की पहचान नहीं की जा सकी है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने का गश्ती वाहन मौके पर पहुंचा था, लेकिन तबतक जख्मी दंपति राहगीरों की मदद से इलाज के लिए कही अन्यत्र रवाना हो चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार पुरूष व महिला कोरानसराय की तरफ से आ रहे थे।

दोपहर करीब पौने बारह बजे वे जैसे ही टेढ़की पुल के समीप पहुंचे कि सड़क किनारे पहले से खड़ी एक ट्रक का चालक अपने वाहन को और आगे खड़ा करने के लिए अचानक बैक करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार ट्रक से टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना में दोनों को गंभीर चोटे आई है, हालांकि, दोनों हेलमेट पहने हुए थे। हालांकि, जख्मियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दोनों दंपति है तथा शिक्षक होंगे जो स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे होंगे। बता दें कि डुमरांव के शहरी क्षेत्र में दिन में नो एंट्री लागू है।

इस दौरान टिचर ट्रेनींग कॉलेज से टेढ़की पुल के आगे तक सड़क के एक किनारे बालू लदे ट्रक खड़े रहते है। कई बार तो ट्रके दो लाइन में भी खड़ी होती है, जिससे सड़क की चौड़ाई घट जाती है तथा हमेशा सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गौरतलब हो कि पूर्व में स्थानीय दक्षिण टोला के लोगों के भारी विरोध के बाद प्रशासन द्वारा तय किया गया था कि नो एंट्री के दौरान बालू लदे ट्रकों को टेढ़की पुल से आगे खड़ा करना है, बावजूद ट्रक चालक प्रशासन के इस निर्देश की अवहेलना कर रहे है, जिससे हर दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।