बैजनाथपुर के पास सड़क हादसा, दो महिलाएं घायल
प्रखंड के बैजनाथपुर गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिलाओं की पहचान सुकर टोला निवासी 30 वर्षीय अंजनी देवी पति दिनेश कुमार एवं 35 वर्षीय रीना देवी पति–संतोष कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि अंजनी देवी के पति दिनेश कुमार बाइक चला रहे थे। इसी दौरान बैजनाथपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं।
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड के बैजनाथपुर गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिलाओं की पहचान सुकर टोला निवासी 30 वर्षीय अंजनी देवी पति दिनेश कुमार एवं 35 वर्षीय रीना देवी पति–संतोष कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि अंजनी देवी के पति दिनेश कुमार बाइक चला रहे थे। इसी दौरान बैजनाथपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेशन को बुलाया गया तथाघायलों को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

