Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

विधवा की जबरन करवाई शादी, युवक से भरवाई मांग

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।यहां एक विधवा की जबरन शादी करा दी गई। महिला के तीन बच्चे भी है।

विधवा की जबरन करवाई शादी, युवक से भरवाई मांग
Crime

केटी न्यूज़/जौनपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।यहां एक विधवा की जबरन शादी करा दी गई। महिला के तीन बच्चे भी है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला के एक युवक के साथ अवैध संबंध है। इसलिए उन्होंने युवक को पकड़कर उसे खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा और फिर उसके हाथों से जबरन महिला की मांग भरवा दी।युवक को पीटते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विधवा की जबरन करवाई शादी, युवक से भरवाई मांग

पवारा थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव रामपुर सवाई में रहने वाली महिला के पति की पिछले साल मौत हो गई थी। उसके 3 बच्चे हैं, लेकिन उसके एक युवक के साथ अवैध संबंध हैं। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने महिला को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। युवक उसके घर आया तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। उन्होंने पहले उसकी पिटाई की। फिर उसे खंभे से बांधकर पीटा। उसके घर गांव का पता पूछा। इतना ही नहीं उसके हाथ से जबरन महिला की मांग भरवा दी। इसके बाद युवक को पीटा और उसके घरवालों को भी उसकी हरकत के बारे में बताया।

विधवा की जबरन करवाई शादी, युवक से भरवाई मांग

युवक ने पुलिस को शिकायत देने की धमकी दी। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस को वायरल वीडियो मिल गया है। पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना में अलग-अलग FIR दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।गांव के सभी ने इस घटनाक्रम को होते देखा, लेकिन किसी ने भी दबंगों को रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं पीड़ित युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।