Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

बुर्का पहन कर आने पर प्रिंसिपल ने छात्रा को घर भेजा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अजीब सा मामला सामने आया।बिजनौर में स्कूल की एक छात्रा हिजाब पहनकर पहुंची।

बुर्का पहन कर आने पर प्रिंसिपल ने छात्रा को घर भेजा
Burqua

केटी न्यूज़/बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अजीब सा मामला सामने आया।बिजनौर में स्कूल की एक छात्रा हिजाब पहनकर पहुंची।स्कूल जाने वाली छात्राओं को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया।मामला थाना कोतवाली देहात के जनता इंटर कॉलेज महुआ का है।  स्कूल में प्रार्थना के बाद प्रिंसिपल ने हिजाब पहनने वाली छात्राओं को घर भेज दिया और कहा कि वे अपने घरवालों को लेकर स्कूल आएं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बुर्का पहन कर आने पर प्रिंसिपल ने छात्रा को घर भेजा

आरोप है कि महुआ गांव में स्थित स्कूल के प्रिंसिपल शिवेंद्र पाल सिंह ने सोमवार सुबह प्रार्थना के समय मुस्लिम समाज की कुछ छात्राओं को हिजाब पहनकर स्कूल आने पर स्कूल से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं प्रिंसिपल ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए कहा कि हिजाब उतार कर ही स्कूल में आना है। प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल में छात्र ड्रेस कोड में आएं। अगर कोई बुर्का इत्यादि पहनकर आता है तो उसे वापस घर भेज दिया जाएगा।

बुर्का पहन कर आने पर प्रिंसिपल ने छात्रा को घर भेजा

स्कूल से निकाले जाने के बाद हिजाब पहनी स्कूली छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है।प्रिंसिपल के स्कूल से बाहर निकालने के बाद जब छात्र स्कूल से बाहर आई तो वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इन छात्राओं की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।