फूड प्वाइजन से 11 लोग हुए बीमार साग खाने के कारण हुआ फूड प्वाइजन

फूड प्वाइजन से 11 लोग हुए बीमार साग खाने के कारण हुआ फूड प्वाइजन

केटीन्यूज/जहानाबाद

फूड प्वाइजन के कारण 11  लोग हुए बीमार सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, यह घटना घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में फूड प्वाइजन हुआ है। पंचायत समिति सदस्य सतीश कुमार ने बताया कि नोआवा गांव से मेरे गांव निवासी रामगिरी शर्मा के यहां खेसारी का साग आया था

तभी इस साग को तीन घरों में लोगों ने बांट कर खाया जैसे ही रात्रि को साग खाया जिसमें शिवानी कुमारी उम्र 12 शुभम कुमार उन 4 वर्ष रूबी देवी उम्र 37 वर्ष स्वीटी कुमारी उम्र 9 मंजू कुमारी उम्र 60 वर्ष शकुंतला देवी उम्र 75 वर्ष देवेंद्र कुमार उम्र 50 वर्ष राम जी सिंह उम्र 70 वर्ष चांदनी कुमारी उम्र 16 वर्ष पम्मी कुमारी उम्र 32 वर्ष सूर्यमणि देवी उम्र 50 वर्ष फूड प्वाइजन के शिकार हो गए इस बात की सूचना गांव वालों को दी गई गांव वाले सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है

जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है बाकी लोगों की हालत स्थिर है डॉक्टर का कहना है कि सभी का इलाज किया जा रहा है जांच की जा रही है की फूड प्वाइजन किस कारण हुई है। लेकिन जैसे ही गांव में इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए गांव में अफरा तफरी कायम हो गया