Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना
Keshav Times

बांग्लादेश के हालिया दृश्य और तस्वीरें दिल दहलाने वाली और चिंताजनक हैं-पवन कल्याण

बांग्लादेश से हिंसा की हर रोज नई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं।बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के ऊपर जारी हिंसा का दौर अब तक समाप्त नहीं हो पाया है।

बांग्लादेश के हालिया दृश्य और तस्वीरें दिल दहलाने वाली और चिंताजनक हैं-पवन कल्याण
Pawan Kalyan

केटी न्यूज़/दिल्ली

बांग्लादेश से हिंसा की हर रोज नई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं।बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के ऊपर जारी हिंसा का दौर अब तक समाप्त नहीं हो पाया है।अब इस पूरे मामले पर भारतीय राजनेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं।इसी बीच आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने  संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद यानी UNHRC से बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील की है। 

बांग्लादेश के हालिया दृश्य और तस्वीरें दिल दहलाने वाली और चिंताजनक हैं-पवन कल्याण

पवन कल्याण ने बांग्लादेश में अंल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा पर दुख जताया है। पवन ने कहा कि बांग्लादेश के हालिया दृश्य और तस्वीरें दिल दहलाने वाली और चिंताजनक हैं। बांग्लादेश कम्युनिस्ट पार्टी के नेता प्रदीप भौमिक की नृशंस हत्या से लेकर हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, अल्पसंख्यकों की भयानक हत्या और हिंदू अल्पसंख्यकों, ईसाइयों, बौद्धों और अहमदिया के खिलाफ लक्षित हिंसा काफी गंभीर है। पवन कल्याण ने  कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और भारत में बांग्लादेश के उच्चायोग से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने अनुरोध करता हूं। जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में शांति-व्यवस्था बहाल करने का आह्वान किया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।