Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी पहुंचे भारत

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी भारत दौरे पर पहुंच गए हैं।शेख तमिम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी तक भारत की राज्य यात्रा पर आए हैं।

कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी पहुंचे भारत
Emir Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani

केटी न्यूज़/दिल्ली

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी भारत दौरे पर पहुंच गए हैं।शेख तमिम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी तक भारत की राज्य यात्रा पर आए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी का स्वागत किया।इस यात्रा के दौरान, कतर के अमीर का विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का कार्यक्रम है।

कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी पहुंचे भारत

कतर के अमीर के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर गया। भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल होने वाली हमारी मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं।

कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी पहुंचे भारत

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी दूसरी बार भारत दौरे पर आए हैं। इससे पहले वह 2015 में भारत आए थे। भारत के दौरे पर आए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे।18 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में शेख तमीम बिन हमद अल थानी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।