Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश

ब्रह्मपुर प्रखंड में आठ माह तक एक महिला पदाधिकारी का वेतन लंबित रहने का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई के दायरे में आ गया है। बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर कटोरा लेकर धरने पर बैठीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) अल्पिका सिंह के मामले में जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए उनका लंबित वेतन जारी कर दिया है।

आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश

__ जिला प्रशासन ने लिया धरने का संज्ञान, बीडीओ से मांगा जवाब; आरडीओ की कथित अनधिकृत अनुपस्थिति की भी होगी जांच

केटी न्यूज/डुमरांव।

ब्रह्मपुर प्रखंड में आठ माह तक एक महिला पदाधिकारी का वेतन लंबित रहने का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई के दायरे में आ गया है। बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर कटोरा लेकर धरने पर बैठीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) अल्पिका सिंह के मामले में जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए उनका लंबित वेतन जारी कर दिया है। वहीं, वेतन रोकने के फैसले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोनू कुमार की जवाबदेही तय करने की कवायद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।दरअसल, आठ महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज आरडीओ अल्पिका सिंह ने ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय में कटोरा लेकर धरना-प्रदर्शन किया था।

आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश

यह मामला सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से जिला प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया कि संबंधित पदाधिकारी का लंबित वेतन जारी कर दिया गया है।प्रशासन ने बीडीओ सोनू कुमार से पूछा है कि आखिर किस आधार पर और किस सक्षम प्राधिकार के आदेश से आरडीओ का वेतन आठ महीने तक रोका गया था। उनसे इस संबंध में विस्तृत स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। प्रशासन का स्पष्ट रुख है कि किसी भी सरकारी कर्मी का वेतन निर्धारित नियमों और सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना रोकना उचित नहीं है।

आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश

हालांकि, इस प्रकरण में आरडीओ अल्पिका सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में रहेगी। बीडीओ की ओर से दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर उनकी कथित अनधिकृत अनुपस्थिति की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई होगी।इस घटनाक्रम ने प्रखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें बीडीओ के जवाब और जांच के निष्कर्षों पर टिकी हैं।

आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।