प्रचार-प्रसार के अभाव में कतिकनार में फीकी रही पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा, केसठ में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। केसठ पंचायत सरकार भवन में आयोजित ग्राम सभा में विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। केसठ में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने की तथा संचालन पंचायत सचिव अभय कुमार ने किया।


केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। केसठ पंचायत सरकार भवन में आयोजित ग्राम सभा में विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। केसठ में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने की तथा संचालन पंचायत सचिव अभय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य डॉ. विद्या भारती एवं प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इसी दौरान हाल ही में डीएसपी बनीं पूजा कुमारी को जनप्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र व मिठाई देकर सम्मानित किया।वहीं कतिकनार पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा अपेक्षित जनभागीदारी के अभाव में फीकी रही। निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्रामीणों की पर्याप्त उपस्थिति नहीं हो सकी। दोपहर 11 बजकर 12 मिनट तक भी 50 ग्रामीणों की निर्धारित संख्या पूरी नहीं होने पर प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह ने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा कि पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण अधिकांश ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे ग्राम सभा केवल खानापूर्ति बनकर रह गई। उन्होंने भविष्य में व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।केसठ के कार्यक्रम में मौके पर सरपंच दुर्गावती देवी, पंचायत रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी, राजस्व कर्मचारी मुनेश्वर दास सहित पंचायत कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

