ससुराल में दामाद की ‘दादागिरी’ पड़ी भारी, नशे में हंगामा किया तो पहुंच गए हवालात

ससुराल में दामाद बनकर रौब झाड़ना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब शराब के नशे में हंगामा करना सीधे हवालात की सैर में बदल गया। मामला बगेन गोला थाना क्षेत्र के छपरा गांव का है, जहां शुक्रवार की सुबह ससुराल पहुंचे एक युवक ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी।

ससुराल में दामाद की ‘दादागिरी’ पड़ी भारी, नशे में हंगामा किया तो पहुंच गए हवालात

__ मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा; पहले भी नशे में पकड़ा जा चुका है आरोपी

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।

ससुराल में दामाद बनकर रौब झाड़ना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब शराब के नशे में हंगामा करना सीधे हवालात की सैर में बदल गया। मामला बगेन गोला थाना क्षेत्र के छपरा गांव का है, जहां शुक्रवार की सुबह ससुराल पहुंचे एक युवक ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते घर का माहौल ऐसा बिगड़ा कि परिजनों को रिश्तेदारी निभाने के बजाय पुलिस बुलानी पड़ी।जानकारी के अनुसार बरुहा गांव निवासी अशोक यादव, पिता लालबाबू यादव, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपनी ससुराल छपरा गांव पहुंचा था। आरोप है कि शराब के नशे में उसने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

काफी समझाने के बावजूद जब उसका ‘नशे का तेवर’ कम नहीं हुआ तो परिजनों ने इसकी सूचना बगेन गोला पुलिस को दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई।पुलिस के मुताबिक अशोक यादव पहले भी शराब के नशे में पकड़ा जा चुका है। थाना प्रभारी अभय शंकर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यानी ससुराल में ‘दामाद का जलवा’ दिखाने निकले युवक का सफर आखिरकार जेल की सलाखों तक पहुंच गया।