कोरानसराय थाना के कंप्यूटर रूम में वृद्ध ने फांसी लगा की आत्महत्या

कोरानसराय थाना के कंप्यूटर रूम में वृद्ध ने फांसी लगा की आत्महत्या

केटी न्यूज/ डुमरांव/बक्सर

बुधवार की देर रात कोरानसराय थाना के कंप्यूटर रूम में वृद्ध ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। मृतक थाना क्षेत्र के कोपवां गांव का निवासी युमना सिंह 70 साल के है। सूत्रों के अनुसार मृतक के परिजन और भोला पासवान व मिथलेश पासवान के परजिन से लगभग 15-20 दिन पूर्व बच्चों के खेल-खेल में विवाद हुआ है। जिसमें मारपीट हुई थी। उसी घटना में थानाध्यक्ष जुनैद आलम के द्वारा मृतक को गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया गया था। जहां उसने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार यमुना सिंह काफी आत्मसम्मान वाले व्यक्तित्व के आदमी थे। 

वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो यमुना सिंह कंप्यूटर रूम में लगे पंखे में गमछा बांध कर फांसी लगाई है। जब पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो उन्हें उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है। अनुमंडल के सभी थानों के थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी थाने में पहुंच कैंप कर रहे है। पुरे घटना में वरीय पदाधिकारी कुछ भी फिलहाल बोलने से बच रहे है। थानाध्यक्ष सस्पेंड : एसपी

एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष कोरानसराय जुनैद आलम को घटना के तुरंत बाद ही सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज खंघाले जा रहे है। वरीय पदाधिकारी कुछ भी बोलने से फिलहाल बच रहे है। सिर्फ यही कहते नजर आ रहे है कि मामले की जांच की जा रही है।