छह माह के बाद लूट कांड के दो आरोपित गिरफ्तार, जेल
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कृतसागर के समीप एनएच 922 पर छह माह पूर्व हुए एक लूटकांड के दो आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पीड़ित की लूटी गई मोबाईल फोन भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितो की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव निवासी गुलशन कुमार एवं लक्ष्मण कुमार के रूप में हुआ है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
केटी न्यूज/ब्रह्मपुर
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कृतसागर के समीप एनएच 922 पर छह माह पूर्व हुए एक लूटकांड के दो आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पीड़ित की लूटी गई मोबाईल फोन भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितो की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव निवासी गुलशन कुमार एवं लक्ष्मण कुमार के रूप में हुआ है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि 27 अगस्त 2025 को शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान कृतसागर गांव के समीप नकाबपोश लूटेरो ने गन प्वाइंट पर उनसे 25 हजार नगर रूपये के अलावे बाइक व मोबाईल फोन लूट लिए थे।पीड़ित ने इस मामले में ब्रह्मपुर थाने में अज्ञात लूटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस ने वैज्ञानिक पद्धति वे मानवीय सूचनाओं के आधार पर इस घटना में दोनों आरोपितो के शामिल होने की जानकारी हासिल की इसके बाद एक टीम गठित कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से लूट की कई अन्य घटनाओं का उद्भेदन हो सकता है।

