Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

केसठ गोलीकांड में नया मोड़, जख्मी युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

केसठ बाजार में सरेशाम युवक को गोली मारे जाने की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में जख्मी युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, घायल युवक के बयान और परिजनों की चुप्पी के कारण यह मामला संदेह के दायरे में आता जा रहा है, जिससे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं।

केसठ गोलीकांड में नया मोड़, जख्मी युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

-- बयान और चुप्पी से बढ़ा संदेह, भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी के बावजूद कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं

केटी न्यूज/केसठ।

केसठ बाजार में सरेशाम युवक को गोली मारे जाने की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में जख्मी युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, घायल युवक के बयान और परिजनों की चुप्पी के कारण यह मामला संदेह के दायरे में आता जा रहा है, जिससे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं।

केसठ गोलीकांड में नया मोड़, जख्मी युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

बताते चलें कि शुक्रवार की शाम केसठ नया बाजार में उस समय हड़कंप मच गया था जब रामपुर पंचायत के दसियांव गांव निवासी प्रिंस दुबे उर्फ मंगल दुबे (24 वर्ष), पिता भृगुनाथ दुबे को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। युवक छाती में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक डॉ. विकास सिंह के अनुसार युवक फिलहाल खतरे से बाहर है।

केसठ गोलीकांड में नया मोड़, जख्मी युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

घटना के बाद डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। अब पुलिस ने घायल युवक के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लेकिन जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।

केसठ गोलीकांड में नया मोड़, जख्मी युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

सूत्रों के अनुसार, युवक ने पुलिस को जिस स्थान पर गोली मारे जाने की बात बताई है, वह केसठ बाजार का ऐसा इलाका है जहां शाम के समय हमेशा काफी भीड़ रहती है। इसके बावजूद अब तक कोई भी ऐसा प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है जिसने गोली चलते या हमलावरों को भागते हुए देखा हो। न ही किसी ने यह स्पष्ट रूप से बताया कि गोली किसने और कैसे मारी। खुद जख्मी युवक भी हमलावरों की पहचान या उनके भागने के तरीके के बारे में पुलिस को ठोस जानकारी नहीं दे पा रहा है।

केसठ गोलीकांड में नया मोड़, जख्मी युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

युवक के परिजनों की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। उनकी चुप्पी से स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बाजार और आसपास के गांवों में लोग इस घटना और युवक की पृष्ठभूमि को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं, जिससे मामला और रहस्यमय बनता जा रहा है। डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस हर बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

केसठ गोलीकांड में नया मोड़, जख्मी युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ युवक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।फिलहाल केसठ और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस इस गोलीकांड की परतें खोलने में जुटी हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।