Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

असमाजिक तत्वों ने केसठ में जलाया बाबा साहब का झंडा, भीम आर्मी ने जताया विरोध

असमाजिक तत्वों ने केसठ में  जलाया बाबा साहब का झंडा, भीम आर्मी ने जताया विरोध
भीम आर्मी का जला झंड

केटी न्यूज/केसठ

केसठ पुराना बाजार में अंबेडकर दिवस की तैयारी के तहत बुधवार की रात्रि में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर भीमराव अंबेडकर का झंडा लगाया गया था। लेकिन देर रात केसठ पुराना बाजार के पास लगे झंडे को असमाजिक तत्वों द्वारा फाड़ कर जला दिया गया है। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही भीम आर्मी व बाबा साहेब के समर्थकों को लगी तो वे आक्रोशित हो गए। इसकी जानकारी भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष हरे राम पासवान और प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन यादव बौद्ध को दिया गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता घटनास्थल पर आंदोलन करने लगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने इसकी सूचना नावानगर थाने को दिया। सूचना मिलते ही

असमाजिक तत्वों ने केसठ में  जलाया बाबा साहब का झंडा, भीम आर्मी ने जताया विरोध

नावानगर थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करने लगी। घटनास्थल पर किसी तरह की कोई हिंसक घटना ना हो इस को लेकर प्रशासन द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि यह अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा भीमराव अंबेडकर के झंडे को जलाया गया है। उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर जयंति मनाने को लेकर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर झंडा लगाया गया था। उन्होंने प्रशासन से अपील किया कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर पर कार्रवाई की जाए। इस घटना को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस संदर्भ में अभी तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।