केटी न्यूज/नावानगर
एक कलियुगी पुत्र ने मामूली बात पर अपनी मां को चाकू मार जख्मी कर दिया। मां ने इस मामले में पुत्र के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी भरत सिंह का किसी बात पर अपनी मां रामदासो देवी से विवाद हो गया। जिसके बाद भरत ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। जख्मी हालत में रामदासो का प्राथमिक इलाज केसठ पीएचसी में करवाया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वही एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।