मूर्ति विसर्जन के दौरान अरक में चली गोली, युवक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव में शुक्रवार की देर शाम मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया है। गोली उसके जांघ में लगी है...............

मूर्ति विसर्जन के दौरान अरक में चली गोली, युवक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/ डुमरांव

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव में शुक्रवार की देर शाम मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया है। गोली उसके जांघ में लगी है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां  प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था। जख्मी की पहचान सत्येंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल है। हालाकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद में उसे गोली मारी गई है या हर्ष फायरिंग से यह घटना हुई है। कृष्णा ब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जख्मी का इलाज करवाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। वहीं स्थानीय सूत्रों कि मानें तो दो पक्षों पहले से विवाद चल रहा था। जो अचानक शुक्रवार की शाम अचानक विवाद ने रूप ले लिया है। घटना की स्पष्टता घायल के वयान आने बाद ही पता चल पाएगा।