Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

डुमरांव में बाइक चोरी के बाद सामने आया सीसीटीवी फुटेज, चोर का लुक देख पुलिस स्तब्ध

डुमरांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित एक अस्पताल के सामने से हुई बाइक चोरी मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीबी कैमरों को खंगाल लिया है, जिसमें चोर की हरक्कत कैद हो गई है।

डुमरांव में बाइक चोरी के बाद सामने आया सीसीटीवी फुटेज, चोर का लुक देख पुलिस स्तब्ध

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित एक अस्पताल के सामने से हुई बाइक चोरी मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीबी कैमरों को खंगाल लिया है, जिसमें चोर की हरक्कत कैद हो गई है।चोर का हुलिया देख प्रथम दृष्टया पुलिस भी हैरान हो गई है। लेदर जैकेट व जिंस पहले युवक को देख पुलिस को सहसा विश्वास नहीं हुआ कि इसी ने बाइक चोरी की है, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालते गई, यह साफ हो गया कि हाई प्रोफाइल दिखने वाला युवक बाइक चोर है।बता दें कि पूर्वी क्रासिंग के समीप स्थित निजी अस्पताल के सामने से कठार गांव निवासी अमन कुमार सिंह नामक युवक की स्पलेंडर बाइक की चोरी रविवार को हो गई थी। 

डुमरांव में बाइक चोरी के बाद सामने आया सीसीटीवी फुटेज, चोर का लुक देख पुलिस स्तब्ध

एफआईआर दर्ज करने के बाद डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा खुद इस मामले के उद्भेदन तथा बाइक चोर को पकड़ने में जुट गए है। उन्होंने थाना में लगे सीसीटीवी के एक्सेस में भी इस घटना को देखा। पुलिस उसकी तस्वीर को अन्य थानों में भेज पहचान का प्रयास कर रही है। वहीं, डुमरांव तथा आस पास के क्षेत्रों में सक्रिय बाइक चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को चुनौती के तौर पर लिया है, जल्दी ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

डुमरांव में बाइक चोरी के बाद सामने आया सीसीटीवी फुटेज, चोर का लुक देख पुलिस स्तब्ध

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।