सीमा पार से ‘शराब का खेल’ नाकाम: चौसा में 304 टेट्रा पैक संग नाबालिग धराया
बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौसा–कोचस मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेचनपुरवा के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से लाई जा रही 60.8 लीटर देशी शराब जब्त की है। हैरानी की बात यह है कि इस धंधे में एक नाबालिग को आगे कर तस्करी कराई जा रही थी।
केटी न्यूज/चौसा
बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौसा–कोचस मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेचनपुरवा के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से लाई जा रही 60.8 लीटर देशी शराब जब्त की है। हैरानी की बात यह है कि इस धंधे में एक नाबालिग को आगे कर तस्करी कराई जा रही थी।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक बाइक सवार बैग में शराब छुपाकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही चौसा–कोचस मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर बाइक पर रखे बैग से 304 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 60.8 लीटर आंकी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़ा गया युवक नाबालिग है और शराब को इलाके में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नाबालिगों को ढाल बनाकर अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीमा पार से हो रही तस्करी पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे नेटवर्क को तोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

