हेनवा गांव में मारपीट के बाद तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच; 11 लोग नामजद

स्थानीय थाना क्षेत्र के हेनवा गांव में गाली-गलौज को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। 15 सितंबर को दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

हेनवा गांव में मारपीट के बाद तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच; 11 लोग नामजद

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

स्थानीय थाना क्षेत्र के हेनवा गांव में गाली-गलौज को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। 15 सितंबर को दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कृष्णाब्रह्म थाने में अलग-अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से राहुल कुमार ने चंदन राम समेत सात लोगों को नामजद किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला ने नंदजी राम, राहुल राम समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों प्राथमिकी को मिलाकर कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है।

बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।घटना के बाद कुछ समय के लिए गांव में तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद की मूल वजह, घटना के क्रम और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।