किचेन में छिपाकर रखा था देशी कट्टा, गुप्त सूचना पर पुलिस ने युवक को दबोचा

सोनवर्षा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पूर्वी भरौली गांव निवासी अनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

किचेन में छिपाकर रखा था देशी कट्टा, गुप्त सूचना पर पुलिस ने युवक को दबोचा

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पूर्वी भरौली गांव निवासी अनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भरौली गांव निवासी अनीश कुमार अपने घर में देशी कट्टा छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और टीम गठित कर युवक के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को घर के किचेन में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने युवक अनीश कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अवैध हथियार रखने और उसके इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों के बीच सख्त संदेश गया है।