शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़ चार लाख नगद, ढाई लाख के आभूषण समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

डुमरांव में चोरों ने एक शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़ चार लाख रूपए नगद, ढाई लाख रूपए मूल्य के सोने के आभूषण, चेकबुक, मकान का डीड समेत कई अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली है। चोरी की यह वारदात डुमरांव के वार्ड 18 स्थित स्टेशन बाइपास रोड स्थित कॉलोनी का है।

शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़ चार लाख नगद, ढाई लाख के आभूषण समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

-- डुमरांव स्टेशन बाइपास रोड कॉलोनी की है घटना, मां की तबीयत खराब होने के बाद घर बंद कर गांव चला गया था परिवार, आवेदन मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में चोरों ने एक शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़ चार लाख रूपए नगद, ढाई लाख रूपए मूल्य के सोने के आभूषण, चेकबुक, मकान का डीड समेत कई अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली है। चोरी की यह वारदात डुमरांव के वार्ड 18 स्थित स्टेशन बाइपास रोड स्थित कॉलोनी का है। इस संबंध में पीड़ित शिक्षक तेजनारायण सिंह ने डुमरांव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने जिक्र किया है कि उनकी मां को 18 सितंबर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका पूरा परिवार डुमरांव वाले घर में ताला बंद कर अपने गांव नावानगर थाना क्षेत्र के अतिमी चला गया था। रविवार को जब वे लोग वापस डुमरांव आए तो देखा कि घर का ताला टूटा है तथा सामान बिखरे पड़े है।

घर का पड़ताल करने पर चार लाख रूपए नगद, शिक्षक के पत्नी का ढाई लाख रूपए का सोने का आभूषण, मकान का डीड व चेकबुक समेत कई अन्य कीमती सामान गायब थे। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि वे जेवर तथा नगदी के अलावे चेकबुक व डीड को ऐसे जगह पर रखे थे, जिसकी तलाश आसानी से नहीं की जा सकती है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस वारदात में उनके किसी जानने वाले का हाथ है। बहरहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही पुलिस इस घटना का उद्भेदन कर लेगी।