छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की पिटाई, पुलिस पर एफआई दर्ज नहीं करने का आरोप

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की पिटाई, पुलिस पर एफआई दर्ज नहीं करने का आरोप

- दोनों परिवारों के बीच पहले से चला आ रहा है विवाद

केटी न्यूज/बक्सर

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अतरौना गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंच स्थानीय पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगाया है। जानकारी के अनुसार अतरौना के श्रीराम चौधरी ने सुखलाल पाल समेत उसके घर के 11 लोगों पर अपनी बेटी के साथ

छेड़खानी व विरोध पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है। वही उनका आरोप था कि मामले की सूचना के बावजूद इटाढ़ी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। वही मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी ने परिजनों को आश्वत कराया कि आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वही जानकारो का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। इस घटन को भी उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।