मेन गेट खोलते ही बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत

मेन गेट खोलते ही बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत

मेन गेट खोलते ही बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत

- झुलसने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

केटी न्यूज/आरा

जिले के तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार टोला में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीया महिला की मौत हो गयी। हादसा तब हुआ जब महिला सुबह में घर का दरवाजा खोल रही थी। गेट खोलने के दौरान ही महिला पर करंट प्रवाहित तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे झुलस कर उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतका जेठवार टोला निवासी श्रीनिवास सिंह की पत्नी मीना देवी थी। श्रीनिवास सिंह ने बताया कि बिजली के पोल से करंट प्रवाहित बिजली तार उनके घर तक गया है। शुक्रवार की अहले सुबह उनकी पत्नी उठी और दरवाजा खोल रही थी।

तभी करंट प्रवाहित बिजली का तार अचानक टूट कर उसके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। धड़ाम से गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तो देखा कि वह जमीन पर मृत पड़ी है। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला को दो पुत्री छठी कुमारी, फूलकुमारी और पुत्र अमरीश कुमार धनंजय कुमार है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।