आरा में बॉलीवुड अभिनेता अजय की नदी डुबने से मौत,चार दिन बाद मिला शव

आरा में हिन्दी फिल्म के अभिनेता की नदी में डूबने से मौत हो गई। उनकी शव चार दिन बाद गांगी पुल के पास उताराया मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। अभिनेता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ले निवासी

आरा में बॉलीवुड अभिनेता अजय की नदी डुबने से मौत,चार दिन बाद मिला शव
हरे रंग के घेरे में मृतक अजय साह फोटों में गोविन्दा, अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव

केटी न्यूज/आरा

आरा में हिन्दी फिल्म के अभिनेता की नदी में डूबने से मौत हो गई। उनकी शव चार दिन बाद गांगी पुल के पास उताराया मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। अभिनेता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ले निवासी अजय साह 56 पिता स्व. अशोक साह के रूप में हुई। अभिनेता मूल रूप से आरा के रहने वाले थे। परन्तु उन्होंने अपने अभिनय के बल र बम्बे की फिल्मी दुनियां में अच्छी पकड़ बना ली थी। अजय साह साइड रोल करते थे।

हरे रंग के घेरे में मृतक अजय साह फोटों में राजपाल यादव के साथ अभिनय करते

वो गोविन्दा, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेशरावल जैसे कई बड़े हस्तियों के साथ कमा कर चुके है। अजय साह हेराफेरी, खट्टा मीठा, चुपके  चुपके, भागमभाग सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में वो साइड रोल में अपनी छाप छोड़ चुके है। अजय राजपाल यादव के साथ अधिकतर फिल्मों में अभिनय करते थे। मृतक अभिनेता अजय साह के भाई अरूण साह ने बताया कि वो दस साल पूर्व अभियन छोड़कर बम्बे से अपने गांव आ चुके थे। यहां बच्चों को अभियन सिखाते थे।

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को वो घर से पूजा करने के लिए बोलकर घर से निकले थे परन्तु घर नहीं लौटे। घरवालों ने उन्हें हर जगह ढूंढा परन्तु अजय भाई का कहीं कोई जानकारी नही मिल पा रही थी। उसी दौरान परिजनों को अजय साह का चप्पल गांगी पुल के समीप मिला। जिसके बाद हमलोगों ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम भी पुल के पास पहुंची। दो दिनों तक लगातार शव की तलाया की गयी। जिसके बाद रविवार को शव को बरामद हुआ।