Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

नशे की हालत में युवक ने ऑटो से चार को रौंदा, महिला की मौत

नशे की हालत में युवक ने ऑटो से चार को रौंदा, महिला की मौत

- इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

- आरोपी पर चालक से जबरन छीन ऑटो चलाने का आरोप 

केटी न्यूज/आरा

जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में नशे में धुत एक युवक द्वारा ऑटो से चार लोगों को रौंद दिया गया। उसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना बुधवार दोपहर की बतायी जा रही है। मृत महिला राजपुर गांव निवासी स्व.ईश्वर सिंह की 80 वर्षीया पत्नी भागमुनी कुंवर थी। घायलों में उसी गांव की शकुंतला देवी, पनपातो देवी और 5 वर्षीय प्रिंस कुमार शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। 

नशे की हालत में युवक ने ऑटो से चार को रौंदा, महिला की मौत

बुजुर्ग महिला की बहू धर्मशीला देवी ने बताया कि उनका घर सड़क किनारे हैं। बुधवार की दोपहर उनकी सास भागमुनी कुंवर खाना खाने के बाद आराम करने महुआ के पेड़ के पास बैठने जा रही थी। उनके पीछे गांव के ही दो महिला और एक बच्चा भी था। उसी दौरान बिहटा गांव निवासी एक युवक नशे में धुत होकर आया और जबरन चालक से ऑटो छीनकर चलाने लगा।

नशे की हालत में युवक ने ऑटो से चार को रौंदा, महिला की मौत

उस दौरान उसने उसकी सास सहित चारों लोगों को रौंद डाला। उसमें उनकी सास भागमुनी कुंवर गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जबकि शकुंतला देवी, पनपातो देवी और प्रिंस कुमार को हल्की चोर्ट आयी। उसके बाद उसकी सास को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उन्होंने

नशे की हालत में युवक ने ऑटो से चार को रौंदा, महिला की मौत

दम तोड़ दिया। जख्मी शकुंतला देवी, पनपातो देवी और प्रिंस कुमार का इलाज गांव के ही कराया जा रहा है। इधर, मौत की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में तैनात पुलिस पदाधिकारी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। वहीं, इमादपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।