Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

जमीन विवाद में युवक को मारि गोली, गांव में फैली सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में गुरुवार शाम एक युवक नीरज कुमार सिंह (18) को गोली मार दी गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है।

जमीन विवाद में युवक को मारि गोली, गांव में फैली सनसनी

केटी न्यूज़/आरा

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में गुरुवार शाम एक युवक नीरज कुमार सिंह (18) को गोली मार दी गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। नीरज, रविंद्र सिंह का बेटा है, और उसे दाहिने सिर में गोली लगी है। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया। इसके बाद, परिजन उसे आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी उसकी स्थिति को देखते हुए उसे फिर से पटना भेजने की सलाह दी गई।

जमीन विवाद में युवक को मारि गोली, गांव में फैली सनसनी

गांव में इस घटना ने लोगों के बीच डर और अशांति फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जख्मी युवक के परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, नीरज के बड़े भाई सूरज कुमार ने बताया कि उनके परिवार का एक पट्टीदार के साथ 12 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पिछले साल इसी विवाद के कारण पट्टीदार ने उनकी बहन मधुबाला पर भी गोली चलाई थी, जिसमें वह घायल हो गई थीं। इस मामले में सूरज ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों ने अब परिवार पर दबाव डालकर केस वापस लेने का प्रयास किया, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया।

जमीन विवाद में युवक को मारि गोली, गांव में फैली सनसनी

गुरुवार की शाम जब नीरज अपने घर के बाहर दिया जला रहा था, तब आरोपी अपने चार साथियों के साथ छत पर चढ़कर आए और अचानक उस पर गोली चला दी। सूरज ने इस घटना के लिए रौनक और रोहित को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह हमला पूर्व में चल रहे जमीन विवाद का परिणाम है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गांव में इस घटना के बाद सुरक्षा की चिंता भी बढ़ गई है, और स्थानीय लोग अब इस प्रकार की हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।