पांच दिन से गायब युवक को पोखरे में मिला शव, मचा हडकंप

पांच दिन से गायब युवक को पोखरे में मिला शव, मचा हडकंप

- मेला देखने निकले युवक का पोखरे से मिला शव, डूबने से मौत की आशंका

केटी न्यूज/आरा

पांच दिन से गायब युवक का शव पोखरा से बरामद हुआ है। जिसके बाद गांव में हडकंप मच गया है। घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नवरात्र में सप्तमी के दिन मेला घूमने निकले युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। उसका शव पांच दिन बाद गुरुवार की सुबह झांझरिया पोखरे से बरामद किया गया। मृतक जगदीशपुर चिकटोली वार्ड नंबर 3 निवासी शंकर गोंड का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास गोंड था। उसके चाचा बमभोला ने बताया कि वह शनिवार की शाम सप्तमी के दिन बिना कुछ कहे मेला घूमने निकला था। घर के लोगों ने सोचा कि मेला का दिन है, तो घूमकर घर वापस लौट आएगा। देर रात तक वह घर तो नहीं लौटा तो खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों को जगदीशपुर स्थित झांझरिया पोखरा काफी गंध आ रहा था। उस आधार पर उन लोगों ने पोखरा में देखा, तो उसका शव पड़ा था। उसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया।‌ उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।