Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

चोरों ने उड़ाए लाखों की संपत्ति, ग्रामीणों में दहशत

प्रखंड के गांवों में एक बार फिर चोरों का आतंक धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अब चोर गांवों के घर, देवी देवताओं के मंदिर एवं विद्यालय को निशाना भी बना रहे हैं। गांवों में चोरी की घटना पुरानी हो चुकी थी

चोरों ने उड़ाए लाखों की संपत्ति, ग्रामीणों में दहशत

केटी न्यूज/केसठ

प्रखंड के गांवों में एक बार फिर चोरों का आतंक धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अब चोर गांवों के घर, देवी देवताओं के मंदिर एवं विद्यालय को निशाना भी बना रहे हैं। गांवों में चोरी की घटना पुरानी हो चुकी थी, परंतु अब धीरे-धीरे चोरी की घटना गांवों में बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रखंड के केसठ गांव वार्ड 7 मानसा टोला में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर फरार हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव के वार्ड 7 मानसा टोला निवासी रमुना महतो के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर फरार हो गए। गृहस्वामी की पत्नी दुर्गावती देवी जब दूसरे मकान से आई तो पड़ोसियों ने बताया कि छत का दरवाजा खुला हुआ है, जब वो घर में गई तो देखी कि सारा सामान बिखरा हुआ हैऔर बक्से के साथ साथ आलमीरा का ताला टूटा हुआ है। जिसमें रखे पीतल का बर्तन, आभूषण और 30 हजार रुपए गायब मिले। गृह स्वामी की पत्नी ने बताया कि उक्त मकान में मेरा छोटा पुत्र अजीत महतो और उनकी पत्नी रंजू देवी रहती है। उनका पुत्र गैर प्रदेश में कमाने के लिए गया हुआ है। वही उनकी छोटी बहू पिछले शनिवार को अपने रिश्तेदारी में शादी में गई हुई है। तब ये मकान बंद था।

हालांकि ग्रामीण बताते है कि छत का दरवाजा दो दिनों से खुला हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही घर में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने घर में अलमीरा एवं बक्सा को तोड़कर उसमें रखा नगद रुपए, आभूषण, समेत अन्य लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद बुधवार को ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना नावानगर थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है। 

थानाध्यक्ष नंदु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच व चोरी की घटना के उद्भेदन कर रही है। वही इस चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने पुलिस से कहा कि जल्द से जल्द चोरों पर लगाम लगाया जाए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।