Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

बक्सर में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर सीएसपी संचालक से लूट, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर में  दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर सीएसपी संचालक से लूट, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद केन्द्र के बाहर जूटी भीड़

- सीएसपी खुलते ही आ धमके लूटेरे, 20 हजार नगद व सोने का चेन लूट हुए फरार

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में अपराधी व लूटेरे बेखौफ हो गए है। मंगलवार को लूटेरों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक से गन प्वाइंट पर 20 हजार नगद रूपए के साथ ही उसके गले से सोने का चेन लूट फरार हो गए। घटना सुबह 11 बजे वीर कुुंवर सिंह कॉलोनी की है। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहंुच जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि सीएसपी का सीसीटीवी कैमरा खराब होने से लूटेरों की कोई फुटेज पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है। वैसे पुलिस तकनीकी साधनों तथा मुखबिरों के सहारे इस मामले के उदभेदन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार वीर कंुवर सिंह कॉलोनी में सीएसपी का संचालन करने वाला धर्मेन्द्र कुमार मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे जैसे ही सीएसपी खोल अंदर पहुंचा कि उसकी समय एक सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन लूटेरे उसके सीएसपी पर आ धमके। इस दौरान एक लूटेरा बाहर बाइक र्स्टाट कर उस पर बैठा था जबकि दो अंदर गए तथा गन प्वाइंट पर संचालक को कब्जे में ले काउंटर से 20 हजार रूपए नगद तथा उसके गले से सोने का चेन छिन लिया। सीएसपी संचालक की सूचना पर तत्काल टाउन थाने तथा मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तबतक लूटेरे सुरक्षित भाग निकले थे।

बक्सर में  दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर सीएसपी संचालक से लूट, जांच में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद सहमे है सीएसपी संचालक व व्यवसायी

बक्सर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद सीएसपी संचालक व व्यवसायी लूटेरों के खौफ से सहमें हुए है। उनका कहना है कि जब जिला मुख्यालय के वीर कुंवर सिंह जैसे शहरी क्षेत्र में स्थित सीएसपी भी सुरक्षित नहीं है तो पूरे जिले के सीएसपी तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की क्या गारंटी है। दिन के उजाले में घटना को अंजाम दे लूटेरों ने यह साबित भी कर दिया है कि उनमें पुलिस का भय बिल्कुल नहीं है। वैसे पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। 

बक्सर में  दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर सीएसपी संचालक से लूट, जांच में जुटी पुलिस

खराब है सीएसपी का सीसीटीवी कैमरा

सीएसपी संचालक धर्मेन्द्र की मानें तो दो महीना पहले कमरे का पेंटिंग कराने के दौरान ही सीसीटीवी कैमरा खराब हो गया था। जिसका उसने मरम्मत नहीं कराया था। इसी दौरान लूटेरों ने उसके सीएसपी पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारों का कहना है कि यदि सीएसपी का सीसीटीवी कैमरा काम करता तो लूटेरों की पहचान में पुलिस को सहूलियत होती।

बक्सर में  दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर सीएसपी संचालक से लूट, जांच में जुटी पुलिस

कहते है थानाध्यक्ष

इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची थी। लेकिन तबतक लूटेरे भाग निकले थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।