कोरान सराय चौक पर बाइक के धक्के से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
कोरान सराय थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया।
--आरोपी भी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
केटी न्यूज/डुमरांव
कोरान सराय थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया।मृतक की पहचान बनकट गांव निवासी 48 वर्षीय नथुनी पासवान के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय वे चौक के समीप सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हालत नाजुक देख परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।दुर्घटना को अंजाम देने वाला युवक सिमरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे भी गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद मृतक पक्ष के लोगों ने कुछ देर तक हंगामा भी किया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।कोरान सराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

