Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

सारण पुलिस की छापेमारी, 5 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार, 207.36 लीटर शराब और नकद बरामद

सारण पुलिस ने जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुआर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

सारण पुलिस की छापेमारी, 5 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार, 207.36 लीटर शराब और नकद बरामद

केटी न्यूज़ / छपरा

सारण पुलिस ने जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुआर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर जनता बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार को सेन्दुआर गांव स्थित धर्मेन्द्र सिंह के घर पर छापेमारी की। इस दौरान 207.36 लीटर शराब और 15,810 रुपये नकद के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उमेन्द्र कुमार (सेन्दुआर गांव), किशान कुमार यादव (मैरवा, सिवान), विशाल प्रताप सिंह (देवरिया), राजु भास्कर (श्रीरामपुर) और अमरजीत कुमार यादव (मंडुवाडीह) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।