Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल सील कर चार लोग गिरफ्तार

सारण जिला पुलिस ने मढौरा अनुमंडल क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान होटल को सील करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल सील कर चार लोग गिरफ्तार

केटी न्यूज़/छपरा

छपरा। सारण जिला पुलिस ने मढौरा अनुमंडल क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान होटल को सील करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने जानकारी दी कि मढ़ौरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्य होटल के मैनेजर दीपक कुमार अपने होटल में अनैतिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इस सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आदित्य होटल पर छापेमारी की गई। 

छापेमारी के दौरान छह युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इनमें से तीन युवक और होटल का मैनेजर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में तरैया थाना क्षेत्र के डेवढी पूरब टोला निवासी दीपक कुमार, मढौरा थाना क्षेत्र के टेहटी गांव निवासी रूस्तम, इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवां गांव निवासी सरोज कुमार, और अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह शामिल हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।