Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी चार माले कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी के विरोध में सोनवर्षा थाने का घेराव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
Keshav Times

पुलिस ने 97 मवेशियों के साथ ही 12 तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में 97 मवेशियों को बरामद किया।

पुलिस ने 97 मवेशियों के साथ ही 12 तस्करों को किया गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज़/छपरा

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में 97 मवेशियों को बरामद किया।इसके साथ ही 12 तस्करों को गिरफ्तार किया। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अवतार नगर थाना को सूचना मिली कि छपरा से दो ट्रकों से बड़ी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से परिवहन कर तस्करी की जा रही है।

पुलिस ने 97 मवेशियों के साथ ही 12 तस्करों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार सभी तस्कर कटिहार जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान दिनेश राय, पप्पू कुमार, विकास कुमार, प्रदुमन कुमार, मो. मस्कुर आलम, मो. अनुरूल, सुनील झा, मो. इनामुल, मो. सफीक, मो. सैफुल, साकिम आलम तथा अब्दुल हाकिम के रूप में की गई है। पुलिस इन तस्करों से पूछताछ में जुटी है। इसके साथ ही पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके कनेक्शन कहां तक हैं। पुलिस सभी तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मानकर चल रही है।

पुलिस ने 97 मवेशियों के साथ ही 12 तस्करों को किया गिरफ्तार

सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवतार नगर थाना पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित बोधा छपरा टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग करते हुए मवेशियों से लदे दो ट्रकों को घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन की तलाशी और जांच के क्रम में दोनों ट्रकों में कुल 62 गाय तथा 35 बछड़ों को बरामद किया गया। इस दौरान तस्करी में लिप्त कुल 12 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि वे इन चोरी किये गये मवेशियों को छपरा से कटिहार ले जा रहे थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।