Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ट्रक से करीब 170 किलोग्राम गांजा किया बरामद

एक तस्कर को भी अधिकारियों ने गांजे के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है।करीब 170 किलोग्राम गांजा छिपा मिला।

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ट्रक से करीब 170 किलोग्राम गांजा किया बरामद
Crime

केटी न्यूज़/अयोध्या

मध्य प्रदेश के सागर जिले से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने  एक ट्रक से करीब 170 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।इससे जुड़े एक तस्कर को भी अधिकारियों ने गांजे के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है।हैरान कर देने वाली बात है कि 170 किलो गांजे को मछलियों को खिलाए जाने वाले दाने की आड़ में छिपाकर अयोध्या ले जाया जा रहा था। 

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ट्रक से करीब 170 किलोग्राम गांजा किया बरामद

क्षेत्रीय निदेशक  ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर एजेंसी की टीम ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात सागर जिले के तीतरपानी टोल प्लाजा पर एक ट्रक को रुकवाया था। जब वाहन की तलाशी ली गई तो इसमें मछली के दाने की बोरियों के पीछे करीब 170 किलोग्राम गांजा छिपा मिला।उसके ट्रक को जब्त कर लिया गया है।जो गांजे की जो खेप बरामद की गई है उसे महाराष्ट्र के देवगांव से उत्तर प्रदेश के अयोध्या भेजा जा रहा था। जो नशीला पदार्थ पकड़ा गया है उसकी ब्लैक मार्केट में कीमत करीब 51 लाख रुपये आंकी जा रही है।एनसीबी ने बताया है कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।