Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

छठ पूजा के दौरान हादसे: महिला समेत 9 की डूबने और अन्य दुर्घटनाओं से मौत

गाजीपुर। गाजीपुर में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग हादसों में महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकतर मौतें गंगा नदी और पोखरों में डूबने से हुईं

छठ  पूजा के दौरान हादसे: महिला समेत 9 की डूबने और अन्य दुर्घटनाओं से मौत

केटी न्यूज़/ गाजीपुर

गाजीपुर। गाजीपुर में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग हादसों में महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकतर मौतें गंगा नदी और पोखरों में डूबने से हुईं, जिससे मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

पहला हादसा सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा गंगा तट पर हुआ, जहां स्नान के दौरान अमित यादव (25) डूब गए। तीन घंटे की खोजबीन के बाद उनका शव मिला। मरदह थाना क्षेत्र के कोदई गांव में अच्छेलाल चौहान पोखरे में स्नान करते वक्त डूब गए और अस्पताल में मृत घोषित हुए। 

मुहम्मदाबाद के चकतरफिया गांव में बिंदा देवी की पूजा के बाद घर लौटते समय गिरने से मौत हो गई। वहीं नंदगंज के बड़हरा गांव में पूजा के दौरान शुभम यादव (26) करंट लगने से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

एनएच-31 पर सजना पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में रसूलपुर के सूरज कुमार (18) की मौत हो गई। सूरज छठ पूजा देखकर लौट रहे थे। नोनहर के जल्लापुर गंगाघाट पर विवेक कुशवाहा (17) की नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत हो गई।

भुड़कुड़ा में हुसनपुर गांव में सूर्योदय के अर्ध्य के समय संतोष बनवासी (25) पोखर में डूब गए। रेवतीपुर के गोविंदपुर गंगा तट पर स्नान करते वक्त अरूण चौधरी (14) और सर्वजीत चौधरी (17) भी डूब गए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।