Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

असलहे दिखा कर बदमाशों ने दो लाख 28 हजार लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत

दिनदहाड़े बाइक पर सवार बदमाशों ने असलहा लहराने के बाद तमंचे की मुठिया से बैंकमित्र के सहायक को घायल कर दिया।

असलहे दिखा कर बदमाशों ने दो लाख 28 हजार लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत
Crime

केटी न्यूज़/गाजीपुर

शुक्रवार को खानपुर थाना क्षेत्र के सौना मोड़ पर  दिनदहाड़े बाइक पर सवार बदमाशों ने असलहा लहराने के बाद तमंचे की मुठिया से बैंकमित्र के सहायक को घायल कर दिया।वह बैंकमित्र के सहायक के पास से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। चिल्लाने पर एकत्र हुए लोगों ने एक बदमाश को तो गिरफ्तार कर लिया,लेकिन दूसरा बैग लूटकर फरार होने में कामयाब हो गया। 

असलहे दिखा कर बदमाशों ने दो लाख 28 हजार लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत

खानपुर थाना क्षेत्र के सौना निवासी धनंजय यादव जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। वह यूनियन बैंक से संबद्ध बैंक मित्र भी हैं। घटना के समय उनके चचेरे भाई कमलेश यादव पुत्र स्व. लालता यादव सुबह 8 बजे दुकान खोलकर बैठे थे।तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार 2 बदमाशों  दुकान में घुसकर पैसों से भरा बैग लेकर भागने लगे। कमलेश ने इसका तगड़ा विरोध किया। बदमाश हाथापाई पर उतर आए। कमलेश को भारी पड़ता देख बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की मुठिया से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। लेकिन खून से लथपथ कमलेश ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसे अंत तक नहीं छोड़ा।

असलहे दिखा कर बदमाशों ने दो लाख 28 हजार लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत

कमलेश के चिल्लाने पर लोग उसकी सहायता के लिए दौड़े। मौका देखकर एक बदमाश रुपयों से भरा झोला लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को भीड़ ने दबोच लिया।घटना की सूचना के बाद खानपुर एसओ प्रवीण यादव, भुजहुआ चौकी इंचार्ज महेंद्र तिवारी व मौधा चौकी इंचार्ज वासुदेव प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पकड़े गए बदमाश सोनू पुत्र हीरालाल यादव को हिरासत में ले लिया। दिनदहाड़े हुई घटना से सौना सहित आसपास के बाजारों में दहशत फ़ैल गई।सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।